{"_id":"6a7ac03b2c2770edef0fcf5f","slug":"video-nahan-sirmaur-heavy-rain-weather-orange-alert-himachal-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur Weather: नाहन में झमाझम बारिश, उमस से राहत; भूस्खलन वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur Weather: नाहन में झमाझम बारिश, उमस से राहत; भूस्खलन वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह
Ankesh Dogra
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:54 AM IST
Link Copied
जिला मुख्यालय नाहन और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह से मौसम ने करवट ली है। सुबह से ही झमाझम बारिश का दौर जारी है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार बारिश हो रही है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है।
मौसम विभाग ने 11 अगस्त को सिरमौर समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। नाहन में मंगलवार सुबह शुरू हुई बारिश के बाद मौसम विभाग की चेतावनी सही साबित हुई। लगातार बारिश से क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया है।
इससे एक दिन पहले 10 अगस्त को भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के बावजूद नाहन में बारिश नहीं हुई थी। मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और झमाझम बारिश शुरू हो गई।
बारिश के कारण जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और अचानक पानी बढ़ने का खतरा भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने लोगों और पर्यटकों को नदी-नालों, खड्डों तथा भूस्खलन की आशंका वाले संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है।
लगातार बारिश को देखते हुए लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और अनावश्यक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से बचने को कहा गया है। खासकर नदी-नालों और खड्डों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।