{"_id":"6ad0b08bc4b07a8157043d11","slug":"video-nahan-major-deepak-dhawan-gave-students-a-message-to-stay-away-from-drugs-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: मेजर दीपक धवन ने विद्यार्थियों को दिया नशे से दूर रहने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: मेजर दीपक धवन ने विद्यार्थियों को दिया नशे से दूर रहने का संदेश
शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हो गया। समापन समारोह में जिला उपनिदेशक सैनिक कल्याण बोर्ड सिरमौर मेजर दीपक धवन ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समारोह के दौरान मेजर दीपक धवन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन जीवन में सफलता की कुंजी है। एनएसएस विद्यार्थियों में अनुशासन की भावना विकसित करने के साथ उन्हें समाजसेवा के लिए भी प्रेरित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें, सकारात्मक सोच अपनाएं और अपने निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करें। उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार अपनाने और जीवन में सही दिशा में आगे बढ़ने का संदेश भी दिया। मेजर दीपक धवन ने यह भी कहा कि वह स्वयं इसी विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं। ऐसे में अपने पुराने स्कूल में विशेष अतिथि के रूप में पहुंचकर विद्यार्थियों के बीच अपने विचार साझा करना उनके लिए गौरव का पल है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य समेत समस्त स्कूल स्टॉफ मौजूद रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।