{"_id":"6ad04dcd4fd8aac9970b322a","slug":"video-dark-clouds-gather-over-sonipat-light-rain-and-strong-winds-leave-farmers-anxious-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में काले बादल छाए, बूंदाबांदी और तेज हवा से किसानों की बढ़ीं धड़कनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में काले बादल छाए, बूंदाबांदी और तेज हवा से किसानों की बढ़ीं धड़कनें
मौसम का मिजाज बदलने और आसमान में काले बादल छाने के साथ हुई गोहाना में बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज हवा और बूंदाबांदी से खेतों में खड़ी धान की फसल को नुकसान होने का अंदेशा है। वहीं, बारिश होने पर मंडियों में पहुंची धान की फसल भी भीग सकती है।
धान की फसल पककर तैयार होने के कारण किसान इन दिनों कटाई और उपज को मंडियों तक पहुंचाने में जुटे हैं। ऐसे में वीरवार सुबह अचानक मौसम में आए बदलाव ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। तेज हवा से खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचने का डर है, जबकि बारिश होने पर मंडियों में खुले में रखी धान की उपज प्रभावित हो सकती है।
किसानों को खेतों से लेकर मंडियों तक फसल की सुरक्षा की चिंता सता रही है। यदि मौसम और बिगड़ता है तो किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ऐसे में किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।