{"_id":"6ad056f487c181f1c1087cdd","slug":"video-major-fire-at-a-warehouse-in-barota-sonipat-two-people-feared-trapped-inside-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में बारोटा के वेयरहाउस में भीषण आग, दो लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में बारोटा के वेयरहाउस में भीषण आग, दो लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका
गांव बारोटा के पास स्थित एक वेयरहाउस में वीरवार सुबह भीषण आग लग गई। वेयरहाउस में फोम के गद्दे रखे होने के कारण आग तेजी से फैल गई और लपटें उठने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया। वहीं, वेयरहाउस के अंदर दो लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत एवं बचाव दल उनकी तलाश में जुटा है।
बारोटा स्थित लीकनेट ओली वेयरहाउस दिल्ली निवासी राहुल का बताया जा रहा है। वीरवार सुबह वेयरहाउस में अचानक आग लग गई। अंदर फोम के गद्दे रखे होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।
काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया। वेयरहाउस के दो कर्मी लापता है, उनके अंदर फंसे होने की आशंका के चलते राहत एवं बचाव कार्य जारी है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। संबंधित टीम मामले की जांच में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।