{"_id":"6acfcc4381aeb4ef69061c6b","slug":"video-farmers-enraged-over-the-inability-to-sell-their-paddy-at-the-mandi-staged-a-protest-and-a-gherao-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मंडी में धान नहीं बिकने से भड़के किसानों ने किया प्रदर्शन और घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मंडी में धान नहीं बिकने से भड़के किसानों ने किया प्रदर्शन और घेराव
मथुरा में नवीन गल्ला मंडी में तीन दिन से धान की बोली नहीं लगने और बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर बुधवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। भारतीय किसान क्रांति यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मंडी निरीक्षक का घेराव कर लिया। बाद में कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर सचिव रेनू वर्मा को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश प्रभारी मानिक शर्मा और राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी का आरोप है कि अधिकारी दो ढेरियों की बोली लगाकर चले जाते हैं। किसानों का धान खुले आसमान में पड़ा है। प्लेटफार्मों पर व्यापारियों का कब्जा है। बारिश में धान खराब होने का खतरा है। पेयजल के लिए आरओ चालू नहीं हैं। किसान गेस्ट हाउस और सचिव कार्यालय के ऊपर बने विश्राम गृह पर वर्षों से ताले लगे हुए है। उन्होंने बताया कि सचिव ने बोली लगवाने को निरीक्षक इंद्रजीत सिंह भेजे, किंतु वह दो ढेरियों की बोली लगाकर लौटने लगे, तो किसानों ने उनका घेराव कर लिया। उन्होंने तीन दिन में व्यवस्था नहीं सुधरने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष भरत अग्रवाल, प्रदेश महासचिव नरोत्तम लाल पाराशर, जिला प्रभारी मुजाहिद कुरैशी, सुनील चौधरी, असलम कुरैशी, विनोद राजपूत, तनवीर कुरैशी, चिरागुद्दीन कुरैशी, अशोक निषाद, विकास निषाद, डॉ. महेंद्र शर्मा, भूरा सूर्यवंशी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।