{"_id":"6a7abf16eb6b2717e9037cbb","slug":"video-lkhanauu-ma-tarakatara-taral-na-bika-ma-samana-sa-mara-takakara-dalvara-bya-ka-mata-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में सामने से मारी टक्कर, डिलीवरी बॉय की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में सामने से मारी टक्कर, डिलीवरी बॉय की मौत
राजधानी लखनऊ में सोमवार की रात करीब 11 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार जोमैटो बॉय की मौत हो गई। उसकी पहचान नितिन चौरसिया (21) के रूप में हुई है। हेलमेट नहीं लगाने की वजह से सिर में ज्यादा ही चोट आई थी। हादसा तेलीबाग क्षेत्र के वृंदावन सेक्टर-12 स्थित नहर चौराहे पर हुआ।
मूल रूप से मीरख नगर निवासी नितिन चौरसिया वृंदावन में डिलीवरी देने जा रहे थे। नहर चौराहे के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद नितिन सड़क पर गिर गया। ट्रैक्टर का पिछला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। इससे उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। बताया गया कि नितिन का एक छोटा भाई जितिन है। पिता सरवन खेती का कार्य करते हैं। मां पुष्पा घर में रहती हैं। पिता सरवन के अनुसार, नितिन घर की रोजी-रोटी चला रहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।