{"_id":"6a7b18086da978cc24099190","slug":"video-girl-students-showcase-their-prowess-in-kabaddi-winning-titles-in-two-age-categories-in-shahjahanpur-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: कबड्डी में पुवायां की छात्राओं ने दिखाया दम, दो आयु वर्ग में जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: कबड्डी में पुवायां की छात्राओं ने दिखाया दम, दो आयु वर्ग में जीता खिताब
Mukesh Kumar
Updated Tue, 11 Aug 2026 06:09 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के क्रिश्चियन गर्ल्स इंटर कॉलेज में जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में छात्राओं ने दमखम दिखाया। शानदार प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का चयन मंडल प्रतियोगिता के लिए किया गया। मंगलवार को जिला खेल सचिव कैप्टन रामकुमार की निगरानी में हुई कबड्डी में अंडर-14 वर्ग में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, पुवायां की टीम विजेता रही, जबकि पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मौजमपुर उपविजेता बना। अंडर-17 में जीजीआईसी, पुवायां ने पहला और आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 में आर्य कन्या पाठशाला विजेता और आर्य महिला इंटर कॉलेज उपविजेता रहा।
खेल सचिव ने बताया कि मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अंडर-14 में अंजलि, रीना, महिला, प्रिया, कीर्ति, अनामिका, तृप्ति, शेजल, संख्श वर्मा, शशि, साक्षी और प्रियंका का चयन हुआ है। अंडर-17 में शीतल, अंशिका, चाहत, निहारिका, खुशी, सिमरन, आरती, दिव्या वर्मा, प्रियांजलि, प्रियांशी, दिव्यांशी और अंशिका सिंह को जगह मिली। अंडर-19 में वंदना, खुशी, नैना, भावना, संध्या, प्राची, महकम, प्रियांशी, आकांक्षा, प्रियांशु, रिमशा, कावेरी और अनुराधा मंडल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस दौरान सत्यपाल सिंह, सचिन प्रेम, अंग्रेज सिंह, नितिन कुरील, जिला व्यायाम शिक्षक रामप्रसाद, नवजोत सिंह और रत्नेश शुक्ला मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।