फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman dies of snakebite in Sunara Buzurg

Shahjahanpur News: सुनारा बुजुर्ग में सर्पदंश से महिला की मौत

Wed, 14 Oct 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 14 Oct 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Woman dies of snakebite in Sunara Buzurg
पुवायां। गांव सुनारा बुजुर्ग निवासी सुमित की पत्नी सोनी देवी (28) की घर के अंदर सर्पदंश से मौत हो गई। सुमित कुमार ने बताया कि पत्नी सोनी देवी बुधवार को दोपहर बाद बर्तन धोने के बाद कमरे में रखने के लिए गई। इस दौरान सांप ने डस लिया। सोनी के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्हें सांप के डसने की जानकारी हुई। परिवार के लोगों ने एक सपेरे को बुलाकर सांप को पकड़वा दिया और सोनी को इलाज के लिए लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां से डॉक्टर ने शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन सोनी को मेडिकल कॉलेज ले जाने की बजाय बंडा क्षेत्र में एक झाड़फूंक करने वाले के पास ले गए। जहां झाड़फूंक करने वाले ने मना कर दिया। इसके बाद परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टर ने सोनी देवी को मृत घोषित कर दिया गया। सोनी देवी की मौत से पांच वर्षीय पुत्र अंश और सात वर्षीय पुत्री वैष्णवी के सिर से मां का साया उठ गया है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि परिजन अगर सूचना देंगे तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed