फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Three Indians Killed in Germany Building Fire, Five Injured; 41-Year-Old Man Arrested on Murder Suspicion

जर्मनी में इमारत में आग लगने से तीन भारतीयों की मौत: पांच घायल; हत्या के शक में 41 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

Wed, 14 Oct 2026 07:46 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Wed, 14 Oct 2026 07:46 PM IST
सार

जर्मनी के बोखुम शहर में एक रिहायशी इमारत में आग लगने से तीन भारतीयों की मौत हो गई। पांच लोग घायल हुए हैं। मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने हत्या के संदेह में 41 वर्षीय रोमानियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। तकनीकी खराबी की आशंका खारिज कर दी गई है। क्या आग जानबूझकर लगाई गई थी और इस घटना के पीछे क्या कारण था? आग लगने का कारण क्या है? मामले में अब तक क्या जानकारी सामने आई? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Three Indians Killed in Germany Building Fire, Five Injured; 41-Year-Old Man Arrested on Murder Suspicion
जर्मनी में आग से तीन भारतीय की मौत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जर्मनी के बोखुम शहर में एक रिहायशी इमारत में आग लगने से तीन भारतीय नागरिकों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों में 25 और 27 साल की दो महिलाएं और 26 साल का एक पुरुष शामिल है। आग मंगलवार तड़के लगी थी। घटना के बाद पुलिस ने इमारत में रहने वाले 41 वर्षीय एक व्यक्ति को हत्या के संदेह में गिरफ्तार किया है। पुलिस को आग जानबूझकर लगाए जाने की आशंका है, लेकिन इसकी वजह की जांच अभी जारी है।

विज्ञापन


यह घटना बोखुम के होफस्टेडे इलाके में एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में हुई। स्थानीय समय के मुताबिक, मंगलवार तड़के करीब 4:15 बजे आपातकालीन सेवाओं को आग लगने की सूचना मिली। दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे तो दूसरी मंजिल के एक अपार्टमेंट में तीन लोगों के शव मिले। आग और धुएं की चपेट में आए पांच अन्य लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के नाम और भारत में उनके गृह राज्य की जानकारी सामने नहीं आई है। घायलों की राष्ट्रीयता और अन्य विवरण भी उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन


आग कैसे लगी और जांच में अब तक क्या सामने आया?
पुलिस और अभियोजन अधिकारियों ने बुधवार को 41 वर्षीय व्यक्ति की गिरफ्तारी की जानकारी दी। वह इसी इमारत में रहता है और रोमानिया का नागरिक बताया गया है। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ हत्या का संदेह करने के शुरुआती आधार मिले हैं। हत्या की जांच करने वाली टीम ने उससे पूछताछ भी की है। जांचकर्ताओं ने आग लगने के पीछे किसी तकनीकी खराबी की आशंका को खारिज कर दिया है। अब उन्हें संदेह है कि आग किसी ने लगाई हो सकती है। हालांकि, आग जानबूझकर लगाई गई थी या किसी दुर्घटना के कारण लगी, यह अभी तय नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकलकर्मियों को लोगों को बचाने में क्या परेशानी हुई?
आग बुझाने और इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम काफी मुश्किल रहा। आग की लपटें सीढ़ियों के रास्ते ऊपर की ओर फैल गई थीं। इससे दमकलकर्मियों के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल कर ऊपरी मंजिलों तक पहुंचना मुश्किल हो गया। ऐसे में बचाव दल को दूसरे तरीकों से लोगों को निकालना पड़ा। पांच घायलों को धुएं के कारण सांस लेने में परेशानी हुई थी। उन्हें इलाज के लिए बोखुम के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।


फंसे लोगों को कैसे बाहर निकाला गया?
बचाव अभियान के दौरान दमकलकर्मियों ने अलग-अलग उपकरणों की मदद ली। जर्मन प्रेस एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, दो लोगों को टर्नटेबल सीढ़ी की मदद से बाहर निकाला गया। दो अन्य लोगों को पोर्टेबल सीढ़ियों के जरिए बचाया गया, जबकि एक व्यक्ति को सुरक्षा के लिए इस्तेमाल होने वाले एयर कुशन की मदद से नीचे उतारा गया। आग की लपटों के कारण सीढ़ियों वाला रास्ता बंद होने से बचाव कार्य में अतिरिक्त मुश्किलें आईं। फिलहाल पुलिस आग लगने की परिस्थितियों और गिरफ्तार व्यक्ति की भूमिका की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed