{"_id":"6acfbf96a9629b73e607a8dd","slug":"cleanliness-drives-were-conducted-in-the-wards-and-the-health-department-organized-a-camp-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-187497-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: वार्डों में सफाई कराई, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: वार्डों में सफाई कराई, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप
Wed, 14 Oct 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
14 अक्तूबर के अंक में प्रकाशित खबर।
कांट। कमलनैनपुर के वार्ड नंबर तीन और 14 में वायरल बुखार फैलने पर नगर पंचायत और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। नगर पंचायत ने सफाई अभियान चलाया, जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूल में कैंप लगाकर 76 बुखार के मरीजों का परीक्षण कर दवाएं दीं।
वायरल बुखार के प्रकोप को देखते हुए बुधवार को अमर उजाला ने बुधवार के अंक में प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेते हुए नगर पंचायत की ईओ नूरजहां मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। इसके बाद तालाब की सफाई कराई गई और मोहल्लों में साफ-सफाई का अभियान चलाया गया।
तालाब और आसपास के क्षेत्रों में सफाई कराई गई। लोगों को सड़कों और गलियों में कूड़ा न फेंकने तथा डस्टबिन का इस्तेमाल करने की हिदायत दी गई। सीएचसी प्रभारी मोहम्मद इरफान के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाया। इस दौरान 76 मरीजों का परीक्षण कर दवाएं दी गईं और 20 लोगों की खून की जांच की गई। इनमें 18 की रिपोर्ट निगेटिव आई, जबकि दो मरीजों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी कैंप लगाया जाएगा। एसीएमओ डॉ.पीपी श्रीवास्तव ने बताया कि बुखार फैलने की सूचना पर विभाग की टीम ने मौके पर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण कर मरीजों को दवाएं दी हैं।