{"_id":"6a7ac4ea19d6d4c303044e34","slug":"video-nalagarh-scrap-dealer-firing-two-accused-arrested-pistols-cartridges-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan Crime: कबाड़ कारोबारी पर गोली चलाने वाले दो आरोपी आधे घंटे में गिरफ्तार, 2 पिस्तौल और 15 जिंदा कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan Crime: कबाड़ कारोबारी पर गोली चलाने वाले दो आरोपी आधे घंटे में गिरफ्तार, 2 पिस्तौल और 15 जिंदा कारतूस बरामद
Ankesh Dogra
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:14 PM IST
Link Copied
पुलिस जिला बद्दी के तहत नालागढ़ में स्थानीय कबाड़ कारोबारी पर गोली चलाकर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को वारदात के करीब आधे घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल, 15 जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह कबाड़ कारोबारी अपनी दुकान के बाहर मौजूद था। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश युवक वहां पहुंचे। दोनों ने पिस्टल निकालकर कारोबारी पर गोली चला दी। हालांकि गोली कारोबारी को नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गया।
फायरिंग की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बद्दी पुलिस सक्रिय हो गई और आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गईं।
पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान के निर्देश पर गठित टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों और फील्ड इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने संभावित मार्गों पर निगरानी बढ़ाते हुए आरोपियों की घेराबंदी की।
पुलिस के मुताबिक वारदात के महज आधे घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को ढेरोवाल बैरियर के समीप दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा के कैथल निवासी जसप्रीत सिंह (31) पुत्र स्वतंत्र सिंह और पंजाब के संगरूर निवासी मनप्रीत सिंह (20) पुत्र गुरचरण सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल और 15 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लिया गया है। मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी।
पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर फायरिंग की वजह और इस वारदात के पीछे किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका के बारे में जानकारी जुटा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों के पास हथियार कहां से पहुंचे।
पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने घटनास्थल का स्वयं निरीक्षण किया और मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए। पुलिस की प्रारंभिक कार्रवाई में तकनीकी साक्ष्यों और फील्ड स्तर की जानकारी के समन्वय को अहम माना जा रहा है।
पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ा रही है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं को खंगाला जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।