{"_id":"6a7ac9577393d8fb7b0b2791","slug":"video-teacher-injured-in-the-august-10-attack-dies-co-ajay-kumar-provides-details-on-the-case-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"दस अगस्त को हुए हमले में घायल शिक्षक की मौत, मामले की जानकारी देते सीओ अजय कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस अगस्त को हुए हमले में घायल शिक्षक की मौत, मामले की जानकारी देते सीओ अजय कुमार
स्कूल से घर लौटते समय रास्ते में हुए हमले में गंभीर घायल शिक्षक की इलाज के दौरान झांसी में मौत हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम झरकौन निवासी 30 वर्षीय अभय लोधी ग्राम कचनौंदा कला स्थित स्कूल में शिक्षक हैं। सोमवार की दोपहर वह अपनी कक्षा दो में पढ़ने वाली छह वर्षीय बेटी भाग्यश्री और साथी शिक्षक के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे। अभी वह लोग ग्राम खोखर के पास पहुंचे थे। तभी पिकअप सवार लोगों ने उनकी स्कूटी में टक्कर मारकर गिरा दिया था। आरोपियों ने शिक्षक पर लाठी डंडों और पत्थर से हमला कर दिया था। इतना ही नहीं उसके सिर पर पत्थर पटक दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों को मौके पर आता देख हमलावर वहां से फरार हो गए थे। गंभीर घायल शिक्षक अभय को मेडिकल काॅलेज पहुंचाया गया था। यहां चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए झांसी रिफर कर दिया था। झांसी में इलाज के दौरान अभय की मौत हो गई।
सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि घायल अभय सिंह की झांसी में इलाज के दौरान मौत हो गई है। घटना की जांच में यह तथ्य प्रकाश में आए है कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार है। अभय सिंह के साथ उसके जीजा के पारिवारवालों ने मारपीट की घटना की है। आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
छह नामजद सहित अन्य साथियों पर दर्ज हुई थी रिपोर्ट
इस घटना में पीड़ित के साले केहर सिंह की तहरीर पर तुलसी, चंदन, मोरसिंह, मनोहर निवासी ग्राम झरकौन कोतवाली सदर और राजेश, देवेंद्र निवासी ठाठखेड़ी थाना सहराई मध्य प्रदेश सहित अन्य साथियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के प्रयास में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।