{"_id":"6a7abde47da8ee48460790ba","slug":"speeding-tanker-rams-into-motorcycle-killing-two-youths-on-the-spot-94-lives-lost-in-six-months-yet-road-accidents-continue-unabated-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-4599906-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत: 6 माह में 94 जानें गईं, फिर भी नहीं थम रहे सड़क हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत: 6 माह में 94 जानें गईं, फिर भी नहीं थम रहे सड़क हादसे
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Tue, 11 Aug 2026 12:38 PM IST
Link Copied
छत्तीसगढ़ में आए दिन सड़क हादसे की खबर निकलकर सामने आ रही है। इस बीच कवर्धा-जबलपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर बाइक सवार दो युवकों की जान चली गई। घटना कबीरधाम जिले का है, जहां एक तेज रफ्तार केमिकल टैंकर और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना के बाद मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
मिली जानकारी के अनुसार, कवर्धा स्थित सिंघनपुरी गांव के पास एक तेज रफ्तार केमिकल टैंकर और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मौके पर बाइक सवार दो युवकों की जान चली गई। मृतकों की पहचान रामाधार पटेल (37), निवासी मुडघुसरी थाना बोड़ला और रघुराज पटेल (28), निवासी पाढ़ी थाना पंडरिया के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक बाइक से किसी काम से कवर्धा आए थे। सोमवार शाम करीब सात बजे दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सिंघनपुरी के पास सामने से आ रहे केमिकल टैंकर से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मरच्यूरी में रखवाया।
मंगलवार 11 अगस्त को पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। कोतवाली थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों, टैंकर की गति और दुर्घटना के अन्य कारणों की जानकारी जुटा रही है। टैंकर और उसके चालक से संबंधित जानकारी भी एकत्र की जा रही है।
छह माह में आठ हजार 831 चालान
सड़क हादसों पर लगाम लगाने पुलिस की ओर से लगातार चालानी कार्रवाई के बावजूद हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। पुलिस विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार जनवरी से जून 2026 तक आठ हजार 831 प्रकरणों में 80 लाख 37 हजार 600 रुपये का चालान काटा गया है। जनवरी में एक हजार 163 मामलों में 15.63 लाख, फरवरी में एक हजार 689 मामलों में 14.14 लाख, मार्च में एक हजार 768 मामलों में 14.13 लाख, अप्रैल में एक हजार 870 मामलों में 13.27 लाख, मई में एक हजार 160 मामलों में 8.84 लाख और जून में एक हजार 181 मामलों में 14.34 लाख रुपए की चालानी कार्रवाई हुई।
वहीं सालवार आंकड़ों में 2025 में 14 हजार 375 प्रकरणों में 88.66 लाख रुपए का चालान हुआ था। 2024 में 9 हजार 872 मामलों में 39.86 लाख, 2023 में 11 हजार 552 मामलों में 37.38 लाख और 2022 में 10 हजार 557 मामलों में 26.35 लाख रुपए की कार्रवाई हुई।
2025 में 201 लोगों की मौत
पुलिस के दुर्घटना संबंधी आंकड़े भी चिंताजनक हैं। 2021 से जून 2026 तक एक हजार 787 सड़क हादसों में 817 लोगों की मौत और 2,099 लोग घायल हुए। अकेले 2025 में 361 हादसों में 201 लोगों की जान गई और 408 घायल हुए। 2024 में 322 हादसों में 152 मौतें हुई थीं। 2026 में जून तक 180 हादसों में 94 लोगों की मौत और 161 लोग घायल हो चुके हैं। ऐसे में सिंघनपुरी का यह हादसा सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।