{"_id":"6ad04006e8f3896fd60ceaf1","slug":"bemetara-youth-kills-man-by-striking-his-head-and-face-with-an-axe-over-being-stared-at-allegedly-committed-the-crime-in-a-fit-of-rage-driven-by-personal-superstition-arrested-and-sent-to-judicial-remand-bemetara-news-c-1-1-noi1482-4835440-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधविश्वास और गुस्से में खूनी वारदात: आरोपी ने टंगिया से सिर-चेहरे पर किए कई वार, श्मशान घाट के पास मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधविश्वास और गुस्से में खूनी वारदात: आरोपी ने टंगिया से सिर-चेहरे पर किए कई वार, श्मशान घाट के पास मिला शव
Thu, 15 Oct 2026 12:43 PM IST
बेमेतरा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: बेमेतरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:43 PM IST
सार
बंजारपुर में घूरकर देखने की बात पर विवाद के बाद बलराम पटेल की टंगिया से हत्या कर दी गई। परपोड़ी पुलिस ने आरोपी चंदू उर्फ चंद्रप्रकाश पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के परपोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बंजारपुर में अंधविश्वास के चलते हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी ने घूरकर देखने की बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, चंदू उर्फ चंद्रप्रकाश पटेल (20) ने टंगिया से बलराम पटेल के सिर और चेहरे पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना श्मशान घाट के पास नहर किनारे भाठा क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, 13 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे आरोपी चंदू उर्फ चंद्रप्रकाश पटेल खुद परपोड़ी थाने पहुंचा और बलराम पटेल की हत्या की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम आरोपी को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंची, जहां बलराम पटेल का शव बरामद किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ली। प्रारंभिक जांच के बाद भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
विज्ञापन
घूरकर देखने की बात पर आया गुस्सा, टंगिया से किए कई वार
एसडीओपी बेरला रुचि वर्मा के अनुसार, विवेचना के दौरान पुलिस ने चंदू उर्फ चंद्रप्रकाश पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया। उसके मुताबिक, घूरकर देखने की बात और व्यक्तिगत अंधविश्वास के चलते वह आवेश में आ गया था। इसके बाद उसने टंगिया से बलराम पटेल के सिर और चेहरे पर कई वार किए।
वारदात में इस्तेमाल टंगिया जब्त
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल टंगिया सहित अन्य साक्ष्य जब्त किए हैं। आरोपी को 14 अक्टूबर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।