{"_id":"6acfe1f9c4599362d002b82e","slug":"another-opportunity-for-admission-to-iti-submit-applications-by-october-15-shamli-news-c-26-1-aur1003-176075-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आईटीआई में प्रवेश का एक और मौका, 15 अक्तूबर तक जमा करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आईटीआई में प्रवेश का एक और मौका, 15 अक्तूबर तक जमा करें आवेदन
विज्ञापन
शामली। राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026 के लिए पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 अक्तूबर तक रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। जनपद के तीनों राजकीय आईटीआई में अभी भी लगभग 40 फीसदी सीटें खाली हैं।
राजकीय आईटीआई कैराना के नोडल प्रधानाचार्य ऋषिपाल ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने पहले पंजीकरण कराया है, आवेदन अपडेट किया है या नए आवेदन किए हैं, वे इस प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थियों को राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद की वेबसाइट से अपने ऑनलाइन आवेदन और रैंक का प्रिंटआउट निकालना होगा। यह प्रिंटआउट 13 से 15 अक्तूबर तक संबंधित संस्थान में जमा करना अनिवार्य है। 15 अक्तूबर के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिला स्तरीय समिति 16 अक्तूबर को मेरिट के आधार पर रिक्त सीटों के सापेक्ष अभ्यर्थियों का चयन करेगी। चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता और उपलब्ध सीटों के अनुसार व्यवसाय आवंटित किए जाएंगे। प्रवेश के लिए चयनितों की सूची संस्थान के सूचना पट पर चस्पा की जाएगी।
जो अभ्यर्थी अभी तक आईटीआई में प्रवेश नहीं ले पाए हैं, उनके लिए यह अंतिम अवसर है। उन्हें निर्धारित समय के भीतर आवेदन और रैंक का प्रिंटआउट जमा करना होगा। यह प्रक्रिया उन्हें प्रवेश पाने में मदद करेगी। लगभग 40 फीसदी सीटें खाली होने से प्रवेश के अवसर अधिक हैं।