फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two youths sent to Malaysia under the pretext of a job detained; families worried.

Shamli News: नौकरी का झांसा देकर मलेशिया भेजे दो युवक हिरासत में, परिजन चिंतित

Thu, 15 Oct 2026 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Two youths sent to Malaysia under the pretext of a job detained; families worried.
झिंझाना (शामली)। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर मलयेशिया भेजे गए झिंझाना निवासी दो युवकों को वहां की पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। करीब एक सप्ताह पहले मलयेशिया पुलिस ने आदिल और फरमान को अवैध रूप से रहकर नौकरी करने के आरोप में पकड़ा है। युवकों से संपर्क न होने के कारण उनके परिजन बेहद चिंतित हैं।
विज्ञापन

आदिल के पिता रफी ने बताया कि एक सप्ताह पहले उनकी अपने बेटे से फोन पर बात हुई थी। आदिल ने उन्हें बताया कि उसे और फरमान को मलयेशिया पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनके साथ कुल 62 लोगों को पकड़ा गया है। इसके बाद से बेटे से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। रफी के अनुसार उनका बेटा अप्रैल में शामली निवासी एक एजेंट के माध्यम से मलयेशिया गया था। रफी ने बताया कि उन्हें मलयेशिया से एक वीडियो भी मिला है, जिसमें आदिल को पुलिस हिरासत में दिखाया गया है।
विज्ञापन

आदिल के परिवार को एक सप्ताह से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। बेटे के हिरासत में लिए जाने की खबर मिलने के बाद से रफी लगातार जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने संबंधित एजेंट से संपर्क किया तो उसने जिम्मेदारी लेने से इन्कार कर दिया। एजेंट ने कहा कि वह केवल ट्रैवल एजेंसी चलाता है। उसका काम सिर्फ टिकट बुक करना है। लोगों के वहां जाकर क्या करने या वापस आने की जिम्मेदारी उसकी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि परिजनों की तरफ से अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। पुलिस को इस मामले की जानकारी है। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed