{"_id":"6a7b579d6c0470c12807936e","slug":"video-kanpur-instructions-issued-to-expedite-construction-of-rs492-crore-indoor-mini-stadium-at-gic-campus-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: जीआईसी परिसर में 4.92 करोड़ के इंडोर मिनी स्टेडियम के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: जीआईसी परिसर में 4.92 करोड़ के इंडोर मिनी स्टेडियम के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
चुन्नीगंज स्थित राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) परिसर में 4.92 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इंडोर मिनी स्टेडियम का जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्माण में तेजी लाने और गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में परियोजना पूरी करने के निर्देश दिए।
माध्यमिक शिक्षा विभाग की इस परियोजना का निर्माण उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद निर्माण खंड कानपुर-एक करा रहा है। निर्माण छह मार्च 2026 को शुरू हुआ था और इसे एक जनवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस सहित विभिन्न इंडोर खेलों की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्टेडियम के लिए भूमि चयन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पाया कि निर्माणाधीन भवन के पीछे पर्याप्त जमीन उपलब्ध है। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि पीछे भूमि उपलब्ध होने के बावजूद सामने की जमीन का चयन किस आधार पर किया गया। इस संबंध में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। डीएम ने निर्माण सामग्री की नियमित गुणवत्ता जांच और लगातार निगरानी के निर्देश भी दिए। स्टेडियम बनने से विद्यार्थियों और उभरती खेल प्रतिभाओं को बेहतर अभ्यास सुविधा मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।