{"_id":"6a7b075e19b4c0c2330ad304","slug":"video-faridkot-mla-gurditt-singh-sekhon-raised-the-issue-of-farmers-debt-in-the-legislative-assembly-demanding-the-implementation-of-the-one-time-settlement-ots-scheme-in-the-padb-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने विधानसभा में उठाया किसानों के कर्ज का मुद्दा, ओटीएस लागू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने विधानसभा में उठाया किसानों के कर्ज का मुद्दा, ओटीएस लागू करने की मांग
पंजाब विधानसभा के सत्र के दौरान फरीदकोट से विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने कृषि सहकारी विकास बैंक (पीएडीबी) से कर्ज लेने वाले किसानों के लिए वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना लागू करने का महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। विधायक ने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण कई किसान समय पर अपना कर्ज नहीं चुका पाए, जिसके चलते मूलधन के साथ ब्याज, जुर्माने और अन्य बकाया राशि का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे किसानों की आर्थिक परेशानियां और गंभीर हो रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कई मृतक कर्जदार किसानों के वारिस भी कर्ज के कारण आर्थिक और कानूनी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे परिवारों के लिए विशेष राहत की आवश्यकता है। विधानसभा में सरकार से मांग की गई कि पीएडीबी बैंकों में जल्द से जल्द ओटीएस योजना लागू की जाए, ताकि किसान और उनके वारिस निर्धारित रियायत के साथ अपने बकाया कर्ज का निपटारा कर सकें। इसके साथ ही मृतक कर्जदारों के वारिसों, छोटे एवं सीमांत किसानों तथा लंबे समय से डिफॉल्टर चल रहे किसानों के लिए विशेष रियायत और ब्याज माफी का प्रावधान करने की मांग भी रखी गई। विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने कहा कि किसानों की समस्याओं को पंजाब विधानसभा में लगातार प्रमुखता से उठाया जा रहा है और किसानों को कर्ज के बोझ से राहत दिलाने के लिए सरकार के समक्ष उनकी आवाज बुलंद की जा रही है।इस पर वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि सरकार विचार करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।