{"_id":"6a7aaa9c58da3edf38087774","slug":"video-naranal-ka-atal-ma-manahara-sa-manaii-gaii-shavaratara-mathara-ma-gaja-bma-bhal-ka-jayakara-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल के अटेली में धूमधाम से मनाई गई शिवरात्रि, मंदिरों में गूंजे बम भोले के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल के अटेली में धूमधाम से मनाई गई शिवरात्रि, मंदिरों में गूंजे बम भोले के जयकारे
मंडी अटेली में शिवरात्रि का पर्व पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिव मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया और दिनभर भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा।
महिलाओं ने व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।
कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक
शिव भक्तों ने हरिद्वार, गंगोत्री और नीलकंठ से डाक कांवड़, झूला कांवड़ और खेड़ी कांवड़ लाकर शिवलिंग का जलाभिषेक किया। डीजे, ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते हुए कांवड़िए मंदिरों तक पहुंचे और "बम बम भोले", "जय भोले की" के जयकारों के साथ जल चढ़ाया।
गांव-गांव में रही भक्ति की धूम
क्षेत्र के गांव बिहाली, फतेहपुर धाम, कस्बा अटेली, कांटी, नावदी, बेगपुर, सलीमपुर, गुजरवास तथा मिर्जापुर-बाछौद सहित अन्य गांवों के शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। मंदिर परिसरों में भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण भी किया गया।
श्रद्धालुओं ने कहा कि शिवरात्रि के दिन जलाभिषेक और व्रत से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।