Hindi News
›
Video
›
Chandigarh
›
Mohali News
›
Filth scattered across the ground after the vegetable market was held in Mohali; residents inconvenienced.
{"_id":"6a7aa2c3273d625ef406d9ee","slug":"video-filth-scattered-across-the-ground-after-the-vegetable-market-was-held-in-mohali-residents-inconvenienced-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोहाली में सब्जी मंडी लगने के बाद मैदान में फैली गंदगी, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में सब्जी मंडी लगने के बाद मैदान में फैली गंदगी, लोग परेशान
मोहाली सेक्टर-70 में मैदान में लगने वाली सब्जी मंडी के बाद सफाई व्यवस्था नहीं होने से आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में सब्जी और फल बेचने के लिए आने वाले दुकानदारों के जाने के बाद मैदान में कूड़ा-कचरा बिखरा रह जाता है। इससे मैदान में गंदगी का आलम बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मंडी लगने के दौरान बड़ी संख्या में लोग यहां खरीदारी करने पहुंचते हैं। इस दौरान सब्जियों के पत्ते, खराब फल-सब्जियां, पॉलीथिन और अन्य कचरा मैदान में जमा हो जाता है। मंडी समाप्त होने के बाद नियमित रूप से सफाई नहीं होने के कारण कई जगह कूड़े के ढेर दिखाई देते हैं। गर्मी और उमस के बीच कचरे से दुर्गंध भी उठने लगी है।
सेक्टर -70 निवासी पूनम कुमारी और प्रमोद कुमार ने बताया की मैदान का इस्तेमाल आसपास के निवासी सुबह-शाम टहलने और अन्य गतिविधियों के लिए करते हैं। गंदगी के कारण उन्हें परेशानी हो रही है। उन्होंने नगर निगम से मांग की है कि मंडी समाप्त होने के तुरंत बाद मैदान की सफाई सुनिश्चित की जाए और नियमित सफाई व्यवस्था बनाई जाए, ताकि लोगों को परेशानी से राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।