{"_id":"6a7ab59135409a5bb80e11b7","slug":"video-meerut-heavy-rush-of-kanwariyas-at-augarnath-temple-on-shivratri-devotees-regulated-through-barricades-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: शिवरात्रि पर औघड़नाथ मंदिर में उमड़ी कांवड़ियों की भीड़, बैरिकेडिंग कर एक-एक कर कराया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: शिवरात्रि पर औघड़नाथ मंदिर में उमड़ी कांवड़ियों की भीड़, बैरिकेडिंग कर एक-एक कर कराया जलाभिषेक
शिवरात्रि के मौके पर मंगलवार सुबह से ही सदर स्थित ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर में कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे शिवभक्त भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए लंबी कतारों में नजर आए।
मंदिर में दंडवत कांवड़ लेकर पहुंच रहे शिवभक्तों की भी बड़ी संख्या रही। भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर व्यवस्था संभाली। श्रद्धालुओं को एक साथ मंदिर परिसर में प्रवेश देने के बजाय एक-एक कर अंदर भेजा गया, ताकि जलाभिषेक के दौरान व्यवस्था बनी रहे।
कांवड़िए हरिद्वार से लाए गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक कर अपनी मनोकामना मांग रहे हैं। मंदिर परिसर के आसपास हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे। शिवभक्तों में जलाभिषेक को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।
वहीं, कांवड़ियों की सुरक्षा और भीड़ की निगरानी के लिए मंदिर में बने कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिसकर्मी कैमरों के माध्यम से मंदिर परिसर और कांवड़ियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।