Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
massive wave of devotion swept through Shiva temples in Rohtak on Sawan Shivratri, with chants of Har Har Mahadev echoing all around
{"_id":"6a7aaf0371470e418c0bb6e2","slug":"video-massive-wave-of-devotion-swept-through-shiva-temples-in-rohtak-on-sawan-shivratri-with-chants-of-har-har-mahadev-echoing-all-around-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में सावन शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गूंजा हर-हर महादेव जयकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में सावन शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गूंजा हर-हर महादेव जयकारा
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 10:41 AM IST
Link Copied
सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर मंगलवार को शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रात 12 बजे से ही भगवान आशुतोष के दर्शनों और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। पूरा मंदिर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।
शहर के वैश्य कॉलेज रोड प्राचीन शिवालय मंदिर,किलोई शिव मंदिर, दुर्गा भवन मंदिर और जोगी जी महाराज शिव मंदिर में भक्तों ने शिवलिंग पर पवित्र गंगाजल, दूध, दही, बेलपत्र, भांग और धतूरा अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।
वहीं, कलानौर के ऐतिहासिक सिद्ध शिव मंदिर में करीब 60 फीट ऊंची शिव प्रतिमा भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही, जहां रात से ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया था। बाबा मस्तनाथ मठ (अस्थल बोहर) के शिवालय में भी भक्तों और संतों ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की।
हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियों ने भी पूरी रात इंतजार के बाद कतारों में लगकर भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। शिव भक्तों की सेवा के लिए शहर में जगह-जगह सामाजिक शिविर लगाए गए थे। मंदिरों में व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।