{"_id":"6a7aab2bf0786ae9ab0673dc","slug":"video-police-encounter-in-azamgarh-one-injured-criminal-arrested-another-absconding-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़, एक घायल बदमाश गिरफ्तार, दूसरा फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़, एक घायल बदमाश गिरफ्तार, दूसरा फरार
आजमगढ़ जिले में गोकशी की सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस की मंगलवार को बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान गंभीरपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर काशीनाथ गांव निवासी विशाल यादव (25) के रूप में हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। सीओ सदर आस्था जायसवाल ने बताया कि मौके से आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चाकू, चापड़ और एक बछड़ा बरामद किया गया है। मुठभेड़ के दौरान एक अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस टीमों ने संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।