{"_id":"6a7ab594691c32622606fcff","slug":"video-muzaffarnagar-long-queues-of-devotees-at-shiv-chowk-for-jalabhishek-on-shivratri-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: शिवरात्रि पर शिवचौक में उमड़ी आस्था, जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: शिवरात्रि पर शिवचौक में उमड़ी आस्था, जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतार
मुजफ्फरनगर में सावन शिवरात्रि पर्व पर मंगलवार को शिवचौक स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। सुबह तीन बजे आरती के बाद चार बजे से जलाभिषेक शुरू हुआ।
हाथों में गंगाजल, बेलपत्र और पूजा सामग्री लिए श्रद्धालु भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए कतार में आगे बढ़ते नजर आए। मंदिर परिसर के आसपास भक्तिमय माहौल बना रहा।
हरिद्वार से गंगाजल लेकर शहर पहुंचे कांवड़ियों के जलाभिषेक के लिए अलग लाइन की व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं और कांवड़ियों को जल चढ़ाने में परेशानी न हो।
मंदिर के पुजारी पंडित विकास भारद्वाज ने बताया कि दोपहर में विशेष आरती और रात में महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।