Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Singer Ranjit Bawa paid obeisance at Sri Darbar Sahib and expressed gratitude to the Guru's abode.
{"_id":"6a7ab5663fe25dfff40c2bec","slug":"video-singer-ranjit-bawa-paid-obeisance-at-sri-darbar-sahib-and-expressed-gratitude-to-the-gurus-abode-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री दरबार साहिब नतमस्तक हुए गायक रंजीत बावा, गुरु घर का किया शुकराना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री दरबार साहिब नतमस्तक हुए गायक रंजीत बावा, गुरु घर का किया शुकराना
पंजाबी गायक और अभिनेता रंजीत बावा मंगलवार को सचखंड श्री दरबार साहिब पहुंचे और श्रद्धा के साथ माथा टेका। उन्होंने पवित्र अमृत सरोवर की परिक्रमा की और गुरु घर में बैठकर गुरबाणी कीर्तन का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने गुरु साहिब की हजूरी में अरदास कर जीवन में मिली नेमतों और आगामी कार्यों के लिए शुक्राना किया।
मीडिया से बातचीत में रंजीत बावा ने कहा कि गुरु रामदास जी के दर पर पहुंचकर हमेशा आत्मिक शांति मिलती है। उन्होंने कहा, “जब भी कोई नया प्रोजेक्ट होता है, प्रोजेक्ट से पहले या बाद में गुरु महाराज के शुक्राने के लिए जरूर आते हैं।”
उन्होंने कहा कि गुरु दरबार से बड़ी उनके लिए कोई जगह नहीं है। इसी कारण वह यहां केवल नतमस्तक होकर गुरु साहिब का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं।
नए प्रोजेक्ट को लेकर सवाल पूछे जाने पर रंजीत बावा ने कहा कि वह इस समय गुरु महाराज की हजूरी में हैं और यहां किसी अन्य विषय पर बातचीत नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब से बड़ा कोई नहीं है।
इस दौरान गुरु घर में मौजूद संगत और उनके प्रशंसकों ने रंजीत बावा को देखकर खुशी जताई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।