{"_id":"6a7ab58d5c6bac12af0c1af9","slug":"video-meerut-huge-crowd-of-kanwariyas-at-augarnath-temple-on-shivratri-long-queue-for-jalabhishek-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: शिवरात्रि पर औघड़नाथ मंदिर में उमड़ी कांवड़ियों की भीड़, जलाभिषेक के लिए दर्शन एकेडमी तक लगी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: शिवरात्रि पर औघड़नाथ मंदिर में उमड़ी कांवड़ियों की भीड़, जलाभिषेक के लिए दर्शन एकेडमी तक लगी कतार
मेरठ में शिवरात्रि के अवसर पर मंगलवार सुबह से ही सदर स्थित ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर में कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे शिवभक्त भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए लंबी कतारों में नजर आए।
कांवड़ियों की लाइन दर्शन एकेडमी तक पहुंच गई। हाथों में कांवड़ और गंगाजल लिए शिवभक्त अपनी बारी का इंतजार करते रहे। मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजता रहा।
जलाभिषेक के लिए पहुंचे शिवभक्तों में खासा उत्साह दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर अपनी मनोकामना मांगी और परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
शिवरात्रि के मौके पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।