{"_id":"6a7c1b4b71816faad8096200","slug":"video-mohali-pseb-employees-demanded-rs574-crore-in-outstanding-dues-from-government-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोहाली में शिक्षा बोर्ड के कर्मचारियों ने गेट बंद कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में शिक्षा बोर्ड के कर्मचारियों ने गेट बंद कर किया प्रदर्शन
मोहाली में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के कर्मचारियों ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर शिक्षा बोर्ड कार्यालय के मुख्य गेट को बंद कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मुलाजिम जत्थेबंदी के प्रदेश सचिव परमजीत सिंह बेनीपाल ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर बोर्ड का करीब 574 करोड़ रुपये बकाया है। सरकार को यह राशि जल्द से जल्द बोर्ड को जारी करनी चाहिए, ताकि बोर्ड के कामकाज और कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो सके।
उन्होंने कहा कि बोर्ड में लंबे समय से काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों को भी नियमित किया जाए। कर्मचारियों की ओर से अपनी मांगों को लेकर लगातार सरकार और संबंधित अधिकारियों के समक्ष आवाज उठाई जा रही है, लेकिन अभी तक मांगों का उचित समाधान नहीं हुआ है।
बेनीपाल ने कहा कि कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। यदि सरकार ने जल्द मांगों को स्वीकार नहीं किया तो आने वाले दिनों में संघर्ष को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में बोर्ड कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।