फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   At the Dussehra fair, effigies symbolizing addiction will be burnt alongside the effigies of Ravana and his family

Mohali News: दशहरा मेला में रावण परिवार के साथ नशे के पुतले का भी होगा दहन

Thu, 15 Oct 2026 02:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
At the Dussehra fair, effigies symbolizing addiction will be burnt alongside the effigies of Ravana and his family
सेक्टर-77 के बूथ मार्केट के नजदीक 49वां दशहरा मेला किया जाएगा आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। दशहरा कमेटी 20 अक्तूबर को 49वें दशहरा मेले का आयोजन करेगी। यह मेला सेक्टर-77 के बूथ मार्केट के नजदीक मैदान में होगा। इस बार मेले में नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। मेले में 80 फीट ऊंचे रावण, 75 फीट के कुंभकर्ण और 70 फीट के मेघनाद के पुतले तैयार किए जा रहे हैं। रावण परिवार के साथ नशे के प्रतीकात्मक पुतले का भी दहन किया जाएगा। कमेटी के प्रधान मधु भूषण ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता में बताया कि तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मेले की शुरुआत ध्वजारोहण से होगी। इसके बाद रामलीला कमेटी के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। पुतला दहन और आतिशबाजी सहित कई कार्यक्रम होंगे। दशहरा उत्सव के साथ इस बार सामाजिक संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। नशे के प्रतीकात्मक पुतले के दहन से युवाओं को जागरूक किया जाएगा। इसका उद्देश्य उन्हें नशे से दूर रखना और स्वस्थ समाज बनाना है। मेले में उपायुक्त कोमल मित्तल मुख्य अतिथि होंगी। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड, स्वराज डिवीजन, मोहाली के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनजोत सिंह विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed