फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Eight rounds fired at colonizer's house in Baltana; video sent to daughter-in-law and former AAP councilor 15 minutes later.

Mohali News: 500 खिलाड़ियों के लिए शौचालय कम, गंदगी से हैं परेशान

Thu, 15 Oct 2026 02:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Eight rounds fired at colonizer's house in Baltana; video sent to daughter-in-law and former AAP councilor 15 minutes later.
सेक्टर-78 खेल परिसर में चल रहीं प्रतियोगिताएं, दैनिक जरूरतों के लिए बच्चों को जाना पड़ रहा बाहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। सेक्टर-78 खेल परिसर में खेड़ां वतन पंजाब दियां-2026 के तहत चल रही प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। करीब 500 खिलाड़ियों के लिए पर्याप्त शौचालय नहीं हैं, जिससे उन्हें दैनिक जरूरतों के लिए परिसर से बाहर जाना पड़ रहा है। शौचालय में सफाई की कमी भी खिलाड़ियों की परेशानी बढ़ा रही है। पंजाब के विभिन्न जिलों जैसे जालंधर, पटियाला, अमृतसर, फिरोजपुर और लुधियाना से खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेने आए हैं। कई दिनों तक परिसर में ठहरने वाले खिलाड़ियों के लिए पर्याप्त शौचालय और नियमित सफाई आवश्यक है। खिलाड़ियों के अनुसार, सुबह के समय शौचालय की कमी से अधिक दिक्कत होती है। दैनिक जरूरतों के लिए बाहर जाने से उनका समय भी प्रभावित होता है। खिलाड़ियों ने कहा कि खेल आयोजनों में बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिए। फिरोजपुर के खिलाड़ी तेजवीर ने बताया कि शौचालय की कमी से उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है। लुधियाना के वीर बहादुर ने खिलाड़ियों के ठहरने की जगह पर उचित सफाई व्यवस्था की मांग की। बलटाना के इंदरजीत ने भी शौचालय में गंदगी और अपर्याप्त सुविधाओं पर चिंता जताई। जिला खेल अधिकारी उमेश्वरी शर्मा ने बताया कि खेल परिसर में सफाई व्यवस्था के लिए कर्मचारी अलग-अलग पालियों में तैनात हैं। खिलाड़ियों की साफ-सफाई और उनकी जरूरतों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने स्वीकार किया कि खिलाड़ियों की अधिक संख्या के कारण व्यवस्थाओं को संभालने में चुनौती आती है। हालांकि, उनकी सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

खिलाड़ियों की मुख्य शिकायतें
खिलाड़ियों ने शौचालय की कमी को सबसे बड़ी समस्या बताया। उन्हें दैनिक क्रियाओं के लिए परिसर से बाहर जाना पड़ रहा है। शौचालय में गंदगी भी एक बड़ी चिंता का विषय है। सुबह के समय जब सभी को तैयार होना होता है, तब यह समस्या और बढ़ जाती है। खिलाड़ियों ने आयोजकों से बुनियादी स्वच्छता पर ध्यान देने का आग्रह किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed