{"_id":"6a7c15542b18b5404f03c11b","slug":"video-theft-at-a-locked-house-in-phillaur-after-breaking-the-lock-incident-captured-on-cctv-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिल्लौर में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, सीसीटीवी में कैद वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्लौर में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, सीसीटीवी में कैद वारदात
फिल्लौर के पंडेरा मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। मंगलवार रात हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। चोर घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और कमरों में जमकर तलाशी ली। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
पीड़ित मकान मालिक पूनम नैयर ने बताया कि घर लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी की जांच करने पर नकदी के साथ सोने-चांदी के जेवरात गायब मिले।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फिल्लौर इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। घरों में सेंधमारी के अलावा दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। लगातार हो रही वारदातों के कारण लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।