फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Canadian police 17 young Indians wanted in 59 cases involving extortion shootings

कनाडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फिरौती-गोलीबारी के 59 मामलों में 17 भारतीय युवा वांछित, स्टडी परमिट पर गए थे

Thu, 15 Oct 2026 01:59 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: Nivedita Updated Thu, 15 Oct 2026 01:59 PM IST
सार

लंबी जांच के दौरान जुटाए गए सबूतों के आधार पर इन व्यक्तियों को फिरौती और गोलीबारी से जुड़े 59 मामलों की जांच में वांछित किया गया है। इनमें से अधिकतर युवा स्टडी परमिट पर पढ़ाई करने के लिए कनाडा पहुंचे थे, लेकिन पुलिस का आरोप है कि इनमें से कई कथित तौर पर आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गए। 

विज्ञापन
Canadian police 17 young Indians wanted in 59 cases involving extortion shootings
कनाडा पुलिस द्वारा जारी फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कनाडा में फिरौती और गोलीबारी की घटनाओं को लेकर कैलगरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 वांछित व्यक्तियों की तस्वीरें और पहचान संबंधी विवरण जारी किए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, लंबी जांच के दौरान जुटाए गए सबूतों के आधार पर इन व्यक्तियों को फिरौती और गोलीबारी से जुड़े 59 मामलों की जांच में वांछित किया गया है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए आम लोगों से सहयोग मांगा है। जारी जानकारी के अनुसार, इनमें से अधिकतर युवा स्टडी परमिट पर पढ़ाई करने के लिए कनाडा पहुंचे थे, लेकिन पुलिस का आरोप है कि इनमें से कई कथित तौर पर आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने आशंका जताई है कि कुछ वांछित व्यक्ति कनाडा छोड़कर भारत भी पहुंच चुके हो सकते हैं। ऐसे में उनकी तलाश के लिए लोगों से इनके ठिकानों के बारे में जानकारी देने की अपील की गई है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और वे बिना किसी डर के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। इनमें अधिकतर संख्या पंजाबी युवाओं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनाडा अधिकारियों के मुताबिक किसी वांछित व्यक्ति के भारत में होने की पुष्टि होती है, तो उसे वापस लाने के लिए संबंधित अंतरराष्ट्रीय और कानूनी प्रक्रियाओं के तहत इंटरपोल की मदद ली जा सकती है। 

पुलिस द्वारा जारी सूची में गगनदीप सिंह उर्फ गग्गी (29), तानवीर सिंह (21), कनुरीत कौर (23), रवजोत तूर (20), आकाशदीप सिंह (19), गुरकरन धालीवाल (21), इशानदीप सिंह (19), जरमनजीत सिंह उर्फ गैरी सिंह (20), अमनदीप सिंह (21), तरनवीर सिंह (24), करनबीर सिंह (21), अमनदीप मल्लि (39), संदीप सिंह उर्फ हरमन गिल (32), परदीप सिंह (24), जसकरन सिंह उर्फ जस्सी बुट्टर (21), अनुराग सिंह सिद्धू (21) और दक्ष गौतम (25) के नाम शामिल हैं। इनकी तस्वीरें सार्वजनिक करने के पीछे पुलिस का उद्देश्य लोगों की मदद से इनकी पहचान और संभावित ठिकानों का पता लगाना है। 


कनाडा में पढ़ाई और बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर जाने वाले युवाओं के आपराधिक मामलों में कथित तौर पर शामिल होने की घटनाएं एक गंभीर चिंता का विषय हैं। हालांकि, किसी व्यक्ति को वांछित सूची में शामिल किए जाने का अर्थ अपने आप में दोष सिद्ध होना नहीं है। सभी आरोपों का फैसला अदालत में साक्ष्यों और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed