फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two Aam Aadmi Clinics launched in Pathankot.

Jalandhar News: पठानकोट में दो आम आदमी क्लीनिक शुरू

Wed, 14 Oct 2026 06:28 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Wed, 14 Oct 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
Two Aam Aadmi Clinics launched in Pathankot.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने जिले के नरोट मेहरा और भड़ोली गांवों में दो आम आदमी क्लीनिकों का उद्घाटन कर उन्हें क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन सुनीता शर्मा और एसएमओ सुनील चंद भी मौजूद थे।

मंत्री ने बताया कि इन क्लीनिकों से भोआ विधानसभा हलके के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। जिला पठानकोट में कुल दस आम आदमी क्लीनिक स्थापित किए जाने हैं। नरोट मेहरा के क्लीनिक की इमारत का लाखों रुपये की लागत से नवीनीकरण किया गया है। इन क्लीनिकों में दो डॉक्टरों सहित आवश्यक मेडिकल स्टाफ तैनात है। मरीजों को 105 तरह की दवाइयां और 47 तरह के टेस्ट की सुविधा मिलेगी। इससे लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उनके समय व पैसे की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed