फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   154 new Aam Aadmi Clinics launched in Punjab.

Jalandhar News: पंजाब में 154 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू

Wed, 14 Oct 2026 06:55 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Wed, 14 Oct 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
154 new Aam Aadmi Clinics launched in Punjab.
मुख्यमंत्री ने होशियारपुर के हरखोवाल से किया उद्घाटन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
होशियारपुर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को 154 नए आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित किए। इसके साथ ही राज्य में क्लीनिकों की कुल संख्या 1,244 हो गई है। इन क्लीनिकों में 107 प्रकार की दवाइयां और 47 तरह के डायग्नोस्टिक टेस्ट मुफ्त मिलते हैं।

पहले से संचालित 1,090 क्लीनिकों में अब तक 6.48 करोड़ ओपीडी दर्ज की गई है। करोड़ों मरीजों को मुफ्त दवाइयों और जांच सेवाओं का लाभ मिला है। मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 54.20 लाख परिवारों को स्वास्थ्य कार्ड जारी किए गए हैं। इस योजना में प्रत्येक पात्र परिवार को 10 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा है। अब तक आठ लाख से अधिक लाभार्थी इलाज करवा चुके हैं। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और रोजगार को प्राथमिकता दे रही है। स्वास्थ्य विभाग में 5,388 युवाओं को नौकरियां दी गई हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह, सांसद राज कुमार चब्बेवाल और विधायक ईशांक चब्बेवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed