{"_id":"6acfd0f8d09f414bbf0d4c44","slug":"incomplete-work-on-pratap-road-shopkeepers-distressed-business-at-a-standstill-moga-news-c-371-1-mog1001-103275-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: प्रताप रोड पर अधूरा काम, दुकानदार परेशान, कारोबार ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: प्रताप रोड पर अधूरा काम, दुकानदार परेशान, कारोबार ठप
Thu, 15 Oct 2026 12:29 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। प्रताप रोड मार्केट में पिछले तीन-चार महीनों से चल रहा सड़क निर्माण और सुंदरीकरण का काम अधूरा है। इससे दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम यह काम करवा रहा है लेकिन अब तक पूरा नहीं हुआ है। त्योहारों के सीजन में ग्राहकों की आवाजाही कम होने से दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है।
दुकानदारों का कहना है कि अधूरे काम से ग्राहकों को बाजार पहुंचने में दिक्कत हो रही है। कांग्रेस पार्टी की हलका इंचार्ज मालविका सूद ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर दुकानदारों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के नाम पर लोगों की परेशानी बढ़ी है। मालविका सूद के अनुसार अभी तक केवल 20 फीसदी काम ही पूरा हुआ है। उन्होंने मांग की कि निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए या दुकानदारों के लिए उचित व्यवस्था की जाए।
फोटो....मोगा प्रताप रोड का निरीक्षण करते मालविका सूद।