Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Accident in Jalandhar collision between truck loaded with CNG cylinders sand-laden tipper driver trapped
{"_id":"6a7c175b2cabb2722f0f03cf","slug":"video-accident-in-jalandhar-collision-between-truck-loaded-with-cng-cylinders-sand-laden-tipper-driver-trapped-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में सीएनजी सिलेंडरों से भरे ट्रक और रेत के टिप्पर की जोरदार टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में सीएनजी सिलेंडरों से भरे ट्रक और रेत के टिप्पर की जोरदार टक्कर
जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर गोराया में मेन चौक के पुल के ऊपर सीएनजी सिलेंडरों से भरे ट्रक और रेत से लदे टिप्पर की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीर ने तुरंत इसकी सूचना सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ) को दी।
सूचना मिलते ही एसएसएफ की टीम इंचार्ज सरबजीत सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सीएनजी सिलेंडरों से भरे ट्रक का ड्राइवर कैबिन में फंस गया। एसएसएफ जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को कैबिन से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल फिल्लौर भेजा।
वहीं, रेत से भरे टिप्पर के ड्राइवर संदीप ने बताया कि सीएनजी सिलेंडरों वाला ट्रक पीछे से आकर उसके टिप्पर से टकरा गया। टक्कर के कारण टिप्पर का टायर पंचर हो गया, जबकि सीएनजी ट्रक को भारी नुकसान पहुंचा और उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
फिलहाल हादसे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात यह है कि समय रहते एसएसएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।