{"_id":"6a7c6c8840e2515710060abf","slug":"video-gada-2027-ka-jata-ka-le-sagathana-ka-btha-satara-taka-majabta-karaga-kagarasa-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा:2027 की जीत के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा:2027 की जीत के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेगी कांग्रेस
गोंडा: कांग्रेस पार्टी नई ऊर्जा और जोश के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटी है। छात्र, युवा, किसान, मजदूर, महिला और बुजुर्गों के हितों के लिए पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है। मजबूत संगठन के दम पर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी।
यह बात बुधवार को कांग्रेस भवन में आयोजित संगठन सृजन अभियान की बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय आब्जर्वर मानसिंह डोडिया ने कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आम लोगों से लगातार संवाद बनाए रखने का आह्वान किया।
पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि जिले से लेकर ब्लॉक और बूथ स्तर तक संगठन को गतिशील और मजबूत बनाने के लिए पार्टी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार कर संगठन को मजबूती दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी।
राष्ट्रीय आब्जर्वर ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर लोगों की समस्याओं को समझने तथा उन्हें पार्टी के मंच पर उठाने की अपील की। बैठक में संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की गई और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को अभी से जुटने का संदेश दिया गया।
बूथ स्तर पर संगठन को धार देने पर जोर
बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि मजबूत बूथ संगठन ही विधानसभा चुनाव में पार्टी की सफलता का आधार बनेगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और संगठनात्मक ढांचे को प्रभावी बनाने की रणनीति तैयार की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।