{"_id":"6a7c6d145f844c3fb40ae3bd","slug":"video-video-himachals-drying-water-sources-to-benefit-from-uttarakhands-experiences-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: हिमाचल के सूखते जलस्रोतों को मिलेगा उत्तराखंड के अनुभवों का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: हिमाचल के सूखते जलस्रोतों को मिलेगा उत्तराखंड के अनुभवों का सहारा
नाहन (सिरमौर)। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार कमजोर हो रहे प्राकृतिक जलस्रोतों और पारंपरिक जल प्रणालियों को पुनर्जीवित करने की दिशा में हिमाचल प्रदेश ने दूसरे पर्वतीय राज्य के सफल अनुभवों को अपनाने की कवायद शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड का दल उत्तराखंड के संयुक्त अध्ययन दौरे पर पहुंचा है, जहां पुराने जलस्रोतों, बावड़ियों और अन्य पारंपरिक जल स्रोतों के पुनर्जीवन के लिए किए गए कार्यों का अध्ययन किया जा रहा है। भूजल संगठन एवं जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा ने बताया कि दल उत्तराखंड में जलस्रोतों के पुनर्जीवन से जुड़े कार्यों का स्थलीय अध्ययन कर रहा है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से पुराने जलस्रोतों और बावड़ियों को पुनर्जीवित करने के लिए अपनाए गए उपायों, तकनीक और कार्यप्रणाली को समझा जा रहा है, ताकि सफल प्रयासों को हिमाचल की परिस्थितियों के अनुरूप लागू किया जा सके। अध्ययन दल में सुरेंद्र सेठी व पवन ठाकुर जल प्रबंधन बोर्ड के निदेशक मंडल के सदस्य, राजीव महाजन अधीक्षण अभियंता, जल शक्ति विभाग नाहन, जितेंद्र ठाकुर अधिशासी अभियंता पांवटा तथा मंडी से सहायक अभियंता सुशील ठाकुर और सूर्य ठाकुर शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।