{"_id":"6a7c1f8cef7394d561056f7a","slug":"video-chamba-saho-road-landslide-ambulance-stuck-chameenu-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chamba Landslide: चंबा-साहो मार्ग पर भूस्खलन से यातायात ठप, एंबुलेंस फंसी; आधे घंटे में बहाल हुआ रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba Landslide: चंबा-साहो मार्ग पर भूस्खलन से यातायात ठप, एंबुलेंस फंसी; आधे घंटे में बहाल हुआ रास्ता
Ankesh Dogra
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:53 PM IST
Link Copied
चंबा-साहो मार्ग पर चमीणू के पास मंगलवार देर रात भूस्खलन होने से यातायात बाधित हो गया। पहाड़ी से मलबा सड़क पर आने के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। इस दौरान एक एंबुलेंस भी सड़क पर फंस गई, जिससे मरीज और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता जेसीबी चालक को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। विभागीय टीम ने जेसीबी की मदद से सड़क पर आए मलबे को हटाने का काम शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया।
सड़क खुलने के बाद एंबुलेंस को भी आगे जाने का रास्ता मिल गया। इससे उसमें सवार मरीज, तीमारदार और अन्य लोगों ने राहत की सांस ली। मार्ग बहाल होने के बाद चंबा और साहो की ओर से रुके वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई।
स्थानीय लोगों देसराज, राकेश कुमार, नरेश कुमार, बलदेव सिंह, किशन चंद और अशोक कुमार ने बताया कि चंबा-साहो मार्ग पर मंगलवार को दो से तीन बार भूस्खलन हुआ। रात में भी अचानक मलबा सड़क पर आ गया था।
लोगों ने कहा कि सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मार्ग को बहाल करवाया। इससे रात के समय मार्ग पर फंसे लोगों को राहत मिली। स्थानीय लोगों ने कहा कि चंबा-साहो मार्ग पर लगातार भूस्खलन होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।