फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Action taken against illegal mining; five tractors seized.

Chamba News: अवैध खनन पर कार्रवाई, पांच ट्रैक्टर पकड़े

Thu, 15 Oct 2026 02:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Action taken against illegal mining; five tractors seized.
गुलेर(कांगड़ा)। खनन विभाग की टीम ने बुधवार को बनेर खड्ड (हरिपुर) और नकेड़ खड्ड (खबली) में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच ट्रैक्टरों के चालान काटे। विभाग ने वाहन मालिकों से 25 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। खनन अधिकारी धर्मशाला शैलजा चौधरी के निर्देश पर सहायक खनन निरीक्षक देहरा जोगिंद्र सिंह की अगुवाई में खनन गार्ड देशराज और आर्यन की टीम ने दोनों खड्डों में अलग-अलग समय पर दबिश दी। इस दौरान बनेर खड्ड में तीन और नकेड़ खड्ड में दो ट्रैक्टर रेत-बजरी का अवैध खनन करते पकड़े गए। विभाग ने माइनिंग एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उनके चालान किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed