फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   X-ray films run out; patients face higher costs.

Chamba News: एक्सरे फिल्म खत्म, मरीजों की जेब पर बढ़ा खर्च

Wed, 14 Oct 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 14 Oct 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
X-ray films run out; patients face higher costs.
मरीजों को 200 रुपये के एक्सरे के लिए निजी केंद्रों में देने पड़ रहे 500 से 700 रुपये
विज्ञापन

तीसरे दिन भी मेडिकल कॉलेज में जांच ठप, कंपनी की सप्लाई के इंतजार में मरीज परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सरकारी अस्पताल में सस्ती जांच की आस लेकर पहुंच रहे मरीजों को तीन दिन से निजी केंद्रों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा में एक्सरे फिल्में खत्म होने से सुविधा लगातार तीसरे दिन भी बंद रही। अस्पताल में 200 रुपये में होने वाला एक्सरे निजी केंद्रों में करवाने के लिए मरीजों को 500 से 700 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। इससे मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
एक्सरे फिल्मों की आपूर्ति न होने से अस्पताल में जांच नहीं हो पा रही है। उपचार के लिए पहुंच रहे मरीजों को जरूरी जांच करवाने के लिए निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है। तीन दिन से सुविधा शुरू होने का इंतजार कर रहे मरीजों को राहत नहीं मिल पाई है। खासकर गरीब परिवारों के लिए जांच पर अतिरिक्त राशि खर्च करना मुश्किल हो रहा है। कंपनी की ओर से आपूर्ति में देरी का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तीमारदारों अशोक कुमार, जयसिंह, केवल कुमार, चंद्र कुमार, किशोर, देवी प्रसाद, टेक चंद, सोभिया राम और रिंकू ने बताया कि अस्पताल में एक्सरे नहीं होने से मरीजों को निजी केंद्रों में जाना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि सुविधा जल्द शुरू करवाई जाए, ताकि मरीजों को अतिरिक्त खर्च न उठाना पड़े। उधर, मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि कंपनी को रिमाइंडर भेजा गया है। कंपनी ने जल्द ही सप्लाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed