फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The patient's old treatment file will be accessible via the Aadhaar number.

Chamba News: आधार नंबर से खुलेगी मरीज की पुरानी उपचार फाइल

Wed, 14 Oct 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 14 Oct 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
The patient's old treatment file will be accessible via the Aadhaar number.
आयुर्वेदिक अस्पताल में पर्ची बनवाने के लिए आधार अनिवार्य, जिले में पहली बार शुरू हुई व्यवस्था
विज्ञापन

रोजाना 100 से अधिक मरीजों का रिकॉर्ड होगा कंप्यूटर में दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। आयुर्वेदिक अस्पताल में अब मरीजों की पहचान और उपचार से जुड़ा रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने के लिए आधार नंबर के आधार पर पर्ची बनाई जाएगी। अस्पताल प्रबंधन ने यह व्यवस्था शुरू की है।
इसके तहत उपचार करवाने पहुंचने वाले मरीजों को पर्ची बनवाते समय अपना आधार नंबर बताना होगा। विभाग के अनुसार इस पहल से मरीजों का विवरण कंप्यूटर में दर्ज रहेगा और जरूरत पड़ने पर संबंधित रिकॉर्ड आसानी से तलाशा जा सकेगा। आधार नंबर के आधार पर पर्ची बनाने वाला यह जिले का पहला अस्पताल बन गया है।
विज्ञापन

अस्पताल में प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच उनके विवरण को सुरक्षित और व्यवस्थित रखना अस्पताल प्रबंधन के लिए अहम है। नई व्यवस्था के तहत मरीजों का पता और अन्य जरूरी जानकारी डिजिटल रूप में दर्ज की जाएगी। इससे बार-बार उपचार के लिए आने वाले मरीजों का पुराना रिकॉर्ड खोजने और उपलब्ध विवरण का मिलान करने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक मरीजों के विवरण को संभालकर रखने में होने वाली परेशानी को कम करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। कंप्यूटर में रिकॉर्ड उपलब्ध रहने से अस्पताल प्रबंधन को मरीजों से संबंधित जानकारी एक जगह रखने में मदद मिलेगी। हालांकि, आधार नंबर और व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता बनाए रखना भी जरूरी होगा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मरीजों के विवरण की सुरक्षा को लेकर उचित प्रबंध किए गए हैं।

उधर, जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनीता शर्मा ने बताया कि पर्ची बनाने के लिए आधार नंबर अनिवार्य किया गया है। यह व्यवस्था मरीजों का रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed