{"_id":"6acfea4a6bce14d9a207db47","slug":"awasthis-artworks-displayed-at-the-museum-chamba-news-c-95-1-kng1046-261398-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: संग्रहालय में सजीं अवस्थी की कलाकृतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: संग्रहालय में सजीं अवस्थी की कलाकृतियां
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
चम्बा फटाफट
धर्मशाला के कांगड़ा कला संग्रहायलय में आयोजित प्रदर्शनी का निहारते हुए एसडीएम मोहित रतन। स्रोत:
Link Copied
धर्मशाला। सेना शिक्षा कोर और हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त विनय अवस्थी बांस और लकड़ी से हिमाचल के ऐतिहासिक मंदिरों और पारंपरिक स्लेटपोश मकानों की आकर्षक कलाकृतियां तैयार कर रहे हैं। उनकी कलाकृतियों की प्रदर्शनी कांगड़ा कला संग्रहालय धर्मशाला में लगाई गई हैं। इसका उद्घाटन धर्मशाला के एसडीएम मोहित रत्न ने किया।
विज्ञापन
विनय अवस्थी ने बताया कि वर्ष 2019 में उन्हें इस कला के प्रति रुचि पैदा हुई। शुरुआत में उन्होंने पुरानी लकड़ियों से आकर्षक आकृतियां तैयार कीं और बेस्ट फ्रॉम वेस्ट की अवधारणा पर काम किया। उनकी कला को प्रदेश से बाहर भी पहचान मिली है। विनय अवस्थी ने बताया कि पिछले महीने उनकी ओर से तैयार बैजनाथ शिव मंदिर की कलाकृति तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को भेंट की गई। उन्होंने बताया कि बांस काटने के अलावा कलाकृतियों को अंतिम रूप देने तक का अधिकांश काम वह स्वयं करते हैं। एसडीएम धर्मशाला मोहित रत्न ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल की पारंपरिक कला और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।