{"_id":"6a7c6b701bdfacbafd058ccb","slug":"video-video-2100-mahale-harayal-taja-ka-gata-para-nataya-kara-bnaega-ganaja-varalda-rakarada-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: 2100 महिलाएं हरियाली तीज के गीतों पर नृत्य कर बनाएंगी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: 2100 महिलाएं हरियाली तीज के गीतों पर नृत्य कर बनाएंगी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
लखनऊ में हरियाली तीज के अवसर पर 2100 महिलाओं को एक साथ सावन के गीतों पर नृत्य कराकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। शिवि शिल्प ग्राम, स्वदेशी जागरण मंच और लघु उद्योग भारती की महिला इकाई की ओर से केडी सिंह बाबू स्टेडियम में यह आयोजन प्रस्तावित है। हुसैनगंज स्थित भार्गव परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में महिला उद्यमी पुनीता भटनागर ने आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक अंदाज में हरियाली तीज मनाएंगी और सामूहिक प्रस्तुति देंगी।
वहीं, विक्रमादित्य मार्ग स्थित अवध गर्ल्स कॉलेज में अवध लेडीज क्लब की ओर से हरियाली तीज उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन के गीतों पर झूमकर उत्सव की खुशियां मनाईं। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंग भर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।