Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Kanpur News
›
Experts at CME provide information on impact, screening, prevention, and treatment of anemia during pregnancy
{"_id":"6a7ca4879c4227688a041194","slug":"video-experts-at-cme-provide-information-on-impact-screening-prevention-and-treatment-of-anemia-during-pregnancy-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सीएमई में विशेषज्ञों ने गर्भावस्था में एनीमिया के प्रभाव, जांच, बचाव और उपचार की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सीएमई में विशेषज्ञों ने गर्भावस्था में एनीमिया के प्रभाव, जांच, बचाव और उपचार की दी जानकारी
गर्भधारण होते ही एनीमिया के साथ थैलेसीमिया और सिकल सेल डिसीज की भी जांच करानी चाहिए। सिकल सेल डिजीज में लाल रक्त कोशिकाओं (आरबीसी) का रुप बदलकर अर्धवृत्ताकार हो जाता है। ये रक्त वाहिकाओं में फंसने के साथ जल्द नष्ट होती हैं। इससे प्लेसेंटा के असामान्य जगह पर चिपकने से रक्तस्राव और गर्भपात का खतरा बढ़ सकता है। यह जानकारी बुधवार को मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. लुबना खान ने दी।
कानपुर ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी सोसाइटी (केओजीएस) एवं केएमएस के संयुक्त तत्वावधान में स्वरूपनगर स्थित होटल में एनीमिया पर कार्यशाला हुई। डॉ. लुबना खान ने गर्भावस्था में जच्चा-बच्चा पर एनीमिया के असर, जांच, बचाव और उपचार की जानकारी दी। केओजीएस की संरक्षक डॉ. मीरा अग्निहोत्री ने बताया कि एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत चिकित्सकों को हीमोग्लोबिनोपैथीज और आधुनिक प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यशाला हुई। पैनल डिस्कशन व क्विज के बाद स्वतंत्रता दिवस थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इसमें डॉ. किरन पांडेय, डॉ. नीना गुप्ता, डॉ. कल्पना दीक्षित, डॉ. मनीषा अग्रवाल, डॉ. रेशमा निगम, डॉ. कंचन शर्मा, डॉ. रेनू टंडन, डॉ. किरन सिन्हा आदि शामिल रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।