{"_id":"6a7c526b5f235aaf7606e366","slug":"video-skaters-from-14-asian-countries-to-gather-in-dehradun-mega-showdown-begins-on-august-17-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"देहरादून में जुटेंगे एशिया के 14 देशों के स्केटर, 17 अगस्त से होगा महासंग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में जुटेंगे एशिया के 14 देशों के स्केटर, 17 अगस्त से होगा महासंग्राम
एशिया की प्रमुख शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिताओं में शामिल एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी-2026 का आयोजन भारत और देहरादून में दूसरी बार होगा। आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएसएआई) ने बुधवार को प्रतियोगिता की आधिकारिक घोषणा की। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 17 से 20 अगस्त तक महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित हिमाद्री आइस रिंक में आयोजित की जाएगी। भारत लगातार दूसरी बार इस प्रतिष्ठित एशियाई प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। प्रतियोगिता के आयोजन से देहरादून की पहचान अंतरराष्ट्रीय आइस स्पोर्ट्स और शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग के प्रमुख केंद्र के रूप में और मजबूत होने की उम्मीद है। प्रतियोगिता में 14 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें हांगकांग, थाईलैंड, वियतनाम, फिलीपींस, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, मंगोलिया, मलेशिया, चीनी ताइपे, इंडोनेशिया, उज्बेकिस्तान, चीन, दक्षिण कोरिया और मेजबान भारत शामिल हैं। आयोजकों के मुताबिक अब तक 270 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ 102 कोच, रेफरी और अधिकारियों की भागीदारी की पुष्टि हो चुकी है। बड़ी संख्या में विदेशी खिलाड़ियों और तकनीकी अधिकारियों की मौजूदगी के चलते यह भारत में आयोजित अब तक की सबसे बड़ी शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिताओं में से एक होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।