{"_id":"6a7bec2971816faad80961a7","slug":"video-ferozepur-police-arrested-two-accused-with-15-kg-of-heroin-and-309-grams-of-ice-crystal-methamphetamine-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर पुलिस ने डेढ़ किलो हेरोइन और 309 ग्राम आईस ड्रग संग दो आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर पुलिस ने डेढ़ किलो हेरोइन और 309 ग्राम आईस ड्रग संग दो आरोपी पकड़े
फिरोजपुर की थाना कुलगढ़ी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक किलो 572 ग्राम हेरोइन और 309 ग्राम आईस ड्रग बरामद की है।
डीएसपी कर्ण शर्मा ने बताया कि एसआई बलजीत सिंह पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के लिए गश्त कर रहे थे। जब पुलिस पार्टी फिरोजपुर-मोगा रोड पर बीएसएफ हेड क्वार्टर के पास पहुंची तो मुखबिर ने इत्तलाह दी कि आरोपी सूरज पुत्र अमानत निवासी गांव टीबी कलां, थाना ममदोट तथा जॉनसन उर्फ सैम पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव फत्तूवाला हेरोइन और आईस ड्रग बेचने का धंधा करते हैं। दोनों आरोपी भारी मात्रा में नशीले पदार्थ लेकर दाना मंडी फिरोजपुर कैंट में ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान सूरज के कब्जे से एक किलो 572 ग्राम हेरोइन तथा जॉनसन उर्फ सैम से 309 ग्राम आईस ड्रग बरामद हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।