Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
A 'night domination' operation was conducted in Amritsar late at night; vehicle checks were carried out at various locations where checkpoints had been set up.
{"_id":"6a7be34914b712005b0c5983","slug":"video-a-night-domination-operation-was-conducted-in-amritsar-late-at-night-vehicle-checks-were-carried-out-at-various-locations-where-checkpoints-had-been-set-up-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में देर रात चला नाइट डोमिनेशन अभियान, जगह-जगह नाकाबंदी कर वाहनों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में देर रात चला नाइट डोमिनेशन अभियान, जगह-जगह नाकाबंदी कर वाहनों की जांच
अमृतसर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए अमृतसर पुलिस ने देर रात नाइट डोमिनेशन और विशेष नाकाबंदी अभियान चलाया। पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल, आईपीएस की अगुवाई में शहर के संवेदनशील इलाकों, मुख्य मार्गों और एंट्री-एग्जिट प्वाइंट पर विशेष नाके लगाए गए।
इस दौरान पुलिस टीमों ने आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाशी लेने के साथ-साथ वाहन दस्तावेजों की भी जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।
पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने खुद विभिन्न नाकों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को रात के समय पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
ड्यूटी के दौरान बेहतर प्रदर्शन और पेशेवर रवैया दिखाने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की पुलिस कमिश्नर ने मौके पर ही सराहना करते हुए उन्हें रिवॉर्ड देकर प्रोत्साहित किया।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि शहरवासियों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नाइट डोमिनेशन और विशेष चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 पर दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।