{"_id":"6a7c4f7458033885ec095d14","slug":"video-double-leaf-iron-gate-was-welded-shut-in-chandauli-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दुधारी छलका के लोहे के गेट को बेल्डिंग कर किया जाम, ऊपरी नहरों में पानी न पहुंचने से किसानों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दुधारी छलका के लोहे के गेट को बेल्डिंग कर किया जाम, ऊपरी नहरों में पानी न पहुंचने से किसानों में आक्रोश
चंदौली जिले के नरायनपुर पंप कैनाल से निकली छोटी नहरों के गेट को वेल्डिंग कर जाम किए जाने से दुधारी छलका के ऊपर के किसानों में आक्रोश है। किसानों का आरोप है कि दुधारी छलका पर गेट उठाकर जाम कर दिए जाने के कारण परेवा माइनर, बिसौरी माइनर सहित ऊपरी नहरों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। किसानों का कहना है कि एक किसान के हिस्से का पानी रोककर दूसरे क्षेत्र के किसानों को देना उचित नहीं है। किसान नेता रतन कुमार सिंह ने कहा कि जब गंगा में पर्याप्त पानी उपलब्ध है तो नहरों को पूरी क्षमता से चलाया जाना चाहिए, ताकि सभी क्षेत्रों के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल सके। उन्होंने कहा कि ऊपरी क्षेत्र के किसान भी उनके अपने भाई हैं और सभी को समान रूप से पानी मिलना चाहिए। इस संबंध में सिंचाई विभाग के एसडीओ चंद्र प्रभा डिवीजन अजय पांडेय ने बताया कि नहर में पर्याप्त पानी होने के कारण छोटी नहरों में पानी छोड़ा जा रहा था, लेकिन किसान बार-बार रेगुलेटर गिरा देते थे। इससे बड़ी नहर में पानी का दबाव बढ़ने और ओवरफ्लो होकर नहर टूटने का खतरा था। इसी को देखते हुए दुधारी छलका को उठाकर जाम किया गया है, ताकि पानी को नियंत्रित एवं विभाजित कर बड़ी नहर को सुरक्षित रखा जा सके और किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। और कहा कि ऊपर के माइनरों में पानी पर्याप्त मात्रा में है, तथा निचले टेल की माइनर धीना, घोसवा, दिग्घी, डेढ़गांवा सहित अन्य में भी पानी पर्याप्त मात्रा में किसानों को मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।