{"_id":"6acfe702dfd6bda9b2024161","slug":"interlocking-road-will-be-constructed-at-a-cost-of-20-lakhs-chandauli-news-c-191-1-gyn1001-150062-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 20 लाख की लागत से बनाई जाएगी इंटरलॉकिंग सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 20 लाख की लागत से बनाई जाएगी इंटरलॉकिंग सड़क
विज्ञापन
गोपीगंज नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या एक में जल्दी ही इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य शुरू होगा। महात्मा गांधी लिंक मार्ग से विद्यालय के समीप यह इंटरलाकिंग सड़क का निर्माण 10 लाख रुपये की लागत से होगा।
इसके साथ ही गोपीगंज के छोटा चौराहे से गल्ला मंडी तक क्षतिग्रस्त सड़क निर्माण कार्य भी 10 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। इसके लिए बजट की स्वीकृति मिली चुकी है। टेंडर प्रकिया पूरी हो चुकी है। जल्दी ही कार्य शुरू करने की तैयारी है। गोपीगंज नगर पालिका के वार्ड एक के पसियांन मोहाल में बरसात का पानी एकत्र होने से आवागमन में असुविधा होती है। नई सड़क बन जाने से लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। रास्ता के अगल-बगल नालियां पहले ही बनाई जा चुकी हैं।
गल्ला मंडी की सड़क का कार्य 15वें वित्त के मद से कराया जाएगा। इस कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। धनराशि आवंटित होते ही कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
मेले और अन्य कार्यों में लोगों व व्यापारियों को परेशानी न हो, इसके लिए भरत मिलाप के बाद इंटरलॉकिग सड़क बनाई जाएगी। अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि कार्य जल्दी पूरा किया जाएगा।
नगर में अन्य सड़कें भी प्रस्तावित हैं, जो जल्दी ही बनाई जाएंगी। सड़क बनने से दो मोहल्ले के करीब 300 से 400 लोगों को राहत मिलेगी। बरसार में होने वाले जल भराव की समस्या से भी निजात मिलेगी।