{"_id":"6a7c5063560e20b031034c90","slug":"video-nahan-college-blood-donation-camp-45-units-sirmaur-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर नाहन कॉलेज में रक्तदान शिविर, 45 यूनिट रक्त एकत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर नाहन कॉलेज में रक्तदान शिविर, 45 यूनिट रक्त एकत्र
Ankesh Dogra
Updated Wed, 12 Aug 2026 04:22 PM IST
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस और स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब और जूलॉजी विभाग की ओर से आयोजित शिविर में करीब 45 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शिविर का आयोजन रोटरी क्लब नाहन और इनर व्हील क्लब नाहन के सहयोग से किया गया।
शिविर के माध्यम से युवाओं को रक्तदान और सामाजिक सेवा के प्रति जागरूक किया गया। आयोजकों ने युवाओं से मानवता की सेवा के लिए आगे आने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
शिविर में हिमाचल प्रदेश होमगार्ड सिरमौर के कमांडेंट टीआर शर्मा और रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के अधिकारी संदीप जैन मुख्य अतिथि रहे। रक्तदान करने वाले युवाओं और अन्य प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।
कमांडेंट टीआर शर्मा और रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। युवाओं को सामाजिक सेवा, राष्ट्र निर्माण और मानवता से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने रक्तदान को मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए युवाओं को इस तरह के कार्यों में आगे आने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग दिया। इस अवसर पर रोटरी क्लब नाहन के सचिव नवनीत गुप्ता, अमनदीप सिंह, सुरेश शर्मा, सुरेंद्र सैनी, अश्वनी सैनी, अशोक सिकंद, प्रशांत ठाकुर, रमन चुघ, वैभव सेठ सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
रेड रिबन क्लब के संयोजक एवं जूलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. विनीत कुमार के साथ प्रो. अभिलाषा शर्मा, प्रो. दिव्या, प्रो. ट्विंकल, डॉ. देव राज शर्मा, डॉ. विवेक नेगी, प्रो. भारती समेत महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी भी शिविर में उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।